{"_id":"6a513ed017da0053e00ebce5","slug":"fir-registered-for-bigamy-and-swindling-lakhs-under-the-pretext-of-marriage-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147904-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी का झांसा देकर लाखों ऐंठे दूसरी शादी के आरोप में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी का झांसा देकर लाखों ऐंठे दूसरी शादी के आरोप में प्राथमिकी
Sat, 11 Jul 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के परिजन से लाखों रुपये ऐंठ लिए और ऐन वक्त पर किसी और युवती से शादी रचा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दूल्हे, उसके भाई और भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी दयालपुर भीखमपुर निवासी रणधीर शाक्य के साथ तय हुई थी। तय समझौते के अनुसार, पांच लाख रुपये देने की बात हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले गोद भराई की रस्म के दौरान 51 हजार रुपये और बाद में मकान बनवाने के नाम पर तीन लाख रुपये नकद रणधीर, उसके भाई रणवीर और भाभी रेशम देवी को दिए गए। इस तरह आरोपियों ने कुल 3.51 लाख रुपये हड़प लिए।
परिजन का आरोप है कि 22 मई को शादी होनी थी लेकिन इससे दो दिन पहले 20 मई को निकिता यादव नाम की एक युवती सामने आई। उसने बताया कि रणधीर पहले से ही शादीशुदा है और उनका प्रेम विवाह हो चुका है। आरोप है कि रणधीर और उसके परिजन ने बेईमानी और छल-कपट कर लाखों रुपये हड़प लिए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।