सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five roads will be repaired and LED lights will be installed.

Auraiya News: पांच सड़कों की होगी मरम्मत, लगेंगी एलईडी लाइटें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Five roads will be repaired and LED lights will be installed.
विज्ञापन
फोटो-24-कस्बे में बदहाल पड़ी सड़क। संवाद
Trending Videos

-एक से डेढ़ माह में काम शुरू करा दिया जाएगा
- एक करोड़ दो लाख 42 हजार रुपये से होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। नगर पंचायत क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत करीब एक करोड़ दो लाख 42 हजार रुपये की लागत से पांच सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर तिरंगा एलईडी डेकोरेशन लाइटें भी लगाई जाएंगी। सबकुछ ठीकठाक रहा तो एक से डेढ़ माह में काम शुरू हो जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि योजना के अंतर्गत अलग-अलग मोहल्लों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। मोहल्ला जवाहर नगर में राजनारायण त्रिवेदी के मकान से श्यामू तिवारी के मकान तक तथा सुनील द्विवेदी के मकान से देवेंद्र चतुर्वेदी के मकान तक सड़क व नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में रफीक सिद्दीकी के मकान से आरबीएस स्कूल तक सीसी सड़क का निर्माण होगा। नवीन बस्ती पश्चिम में सतपाल फौजी से पप्पू मुर्गा वाले के मकान तक सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, गांधीनगर में बबलू सेंगर से श्याम वाल्मीकि के मकान तक इंटरलॉकिंग मरम्मत और दोनों ओर यू-टाइप नाली बनाई जाएगी। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में 60 डेकोरेशन लाइट पोल पर तिरंगा एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात में रोशनी के साथ-साथ नगर का सौंदर्य भी बढ़ेगा।
वर्जन
प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए धनराशि भी प्राप्त हो गई है। टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। एक से डेढ़ माह में कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।-आदर्श कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed