सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Health check-up conducted at the public welfare fair.

Auraiya News: जनकल्याण मेले में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Health check-up conducted at the public welfare fair.
फोटो-18- स्टॉलों का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर में शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। इसमें डॉक्टरों की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सोमवार को मेला व शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राणा और राजवर्धन गौर ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इनमें बाल विकास पुष्टाहार विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, पशुपालन, आयुर्वेदिक चिकित्सा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायती राज व स्वास्थ्य विभाग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्टॉल प्रभारी से योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व मंत्री व ब्लॉक प्रमुख ने तीन नवजात बच्चों का अन्नप्राशन और कई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई। महिलाओं को पोषण किट और फल वितरित किए गए। मेले में डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। इस मौके पर बीडीओ अतुल यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, लालमन यादव, आशुतोष गौर व हरिओम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----
200 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया
बिधूना। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद गीता शाक्य व भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने किया। मेले में कई विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर मौजूद रहे। मेले के दौरान तीन बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें फल एवं पोषण सामग्री वितरित की गई।(संवाद)
---------
स्वास्थ्य मेले का विधायक ने किया निरीक्षण
दिबियापुर। सोमवार को भाग्यनगर ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका निरीक्षण भाजपा सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला महामंत्री मनु राजपूत और जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने किया। विधायक ने दो पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद, डॉ. रश्मि यादव, डॉ. ज्योतींद्र मिश्रा के नेतृत्व में 192 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। परिवार कल्याण की मंजेश कुमारी ने 68 लोगों को परिवार नियोजन योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीओ अतुल यादव व एडीओ पंचायत संतोष तिवारी मौजूद रहे।(संवाद)
----
मेले में दी योजनाओं की जानकारी

सहार। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहार ब्लॉक परिसर में जन कल्याण मेले का आयोजन किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, लाभ व आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रिया शाक्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए संचालित की जा रही हैं। बीडीओ राज नारायण पांडेय, बीईओ उपेंद्र विश्वकर्मा, प्रवीण राजपूत, सुरेंद्र कुमार, विमल दुबे, डॉ. विनोद त्रिपाठी, रवि पांडेय, शिवकुमार शाक्य व अवनीश सविता उपस्थित रहे। (संवाद)

फोटो-18- स्टॉलों का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री व अधिकारी। संवाद

फोटो-18- स्टॉलों का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री व अधिकारी। संवाद

फोटो-18- स्टॉलों का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री व अधिकारी। संवाद

फोटो-18- स्टॉलों का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री व अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed