सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Honoring the new executive committee of the Mandi Committee

Auraiya News: मंडी समिति की नई कार्यकारिणी का सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Apr 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Honoring the new executive committee of the Mandi Committee
फोटो-7- मंडी समिति के महामंत्री का फूल माला से स्वागत करते पूर्व ब्लॉक प्रमुख। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। हाल ही में संपन्न हुए शहर की नवीन मंडी की सब्जी मंडी समिति के चुनाव की नई कार्यकारिणी का मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
Trending Videos

पूर्व ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ सिंह सेंगर की मौजूदगी में महामंत्री हेमचंद्र समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
सब्जी मंडी में बेहतर संचालन को लेकर संपन्न हुए चुनाव में महामंत्री पद के लिए हेमचंद्र कुशवाहा का चयन किया गया था।

मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ सिंह सेंगर मंडी पहुंचे। यहां पर नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सराहना की। साथ ही बाजार के बेहतर संचालन व आढ़तियों की समस्याओं को दूर कराने के लिए नए पदाधिकारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत भी किया गया।
इस मौके पर शुभम मिश्रा, व्यापारी नेता पप्पू सेंगर, सीवी सिंह, रामबहादुर, नवीन तिवारी, बबलू, गोपाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed