सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a chest.

Auraiya News: संदूक का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen after breaking the lock of a chest.
फोटो -28- चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
सहायल। ग्राम पुरवा हेमा में शनिवार रात करीब दो बजे चोरों ने घर में घुसकर संदूक का ताला तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी पार कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि चोर संदूक से सोने की झुमकी, दो अंगूठी, तीन जोड़ी तोड़ियां, कान की बाली, सोने के दो लॉकेट और 11 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी निधि यादव निवासी आदमपुर, थाना सौंरिख अपने मायके घूमने आई थी। उसके भी जेवर भी इसी संदूक में रखे हुए थे। चोरों ने निधि के गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक जोड़ी सुई-धागा, छह सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी झाले शामिल हैं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed