सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Last rites of MBA student performed.

Auraiya News: एमबीए छात्र का किया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Last rites of MBA student performed.
फोटो -25- कोतवाल में खड़ी जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में जेसीबी की टक्कर से एमबीए छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल जेसीबी को बरामद कर लिया।

रविवार को फोरेंसिक टीम ने कोतवाली पहुंचकर जेसीबी का परीक्षण किया और साक्ष्यों के नमूने एकत्रित किए। उधर, छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव साहसपुर निवासी 21 वर्षीय आकाश मिश्रा शनिवार देर शाम बाइक से अपनी मौसी के घर मऊ गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी को टेढ़ी गांव के पास बरामद कर कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया था। रविवार को फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने जेसीबी की बारीकी से जांच करते हुए उस पर लगे खून के निशान तथा अन्य भौतिक साक्ष्यों के नमूने एकत्र किए। नमूनों का परीक्षण कर यह स्पष्ट किया जाएगा कि बरामद जेसीबी ही दुर्घटना में शामिल थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पोस्टमार्टम के बाद आकाश मिश्रा का शव पैतृक गांव साहसपुर पहुंचा परिवार में कोहराम मच गया। मां, पिता, बड़े भाई मोहित, बहन कीर्ति समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दुर्घटना में शामिल जेसीबी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed