सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Last rites performed for the new mother and newborn.

Auraiya News: प्रसूता और नवजात का किया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Last rites performed for the new mother and newborn.
फोटो-7- रुची की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अछल्दा। पोस्टमार्टम के बाद प्रसूता रुचि का शव गांव पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। इसके बाद गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रविवार रात प्रसव के दौरान महिला का मृत शिशु हुआ था। बाद में हालत बिगड़ने के बाद प्रसूता की मौत हो गई थी। शिशु का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव गणेश का अड्डा निवासी दीपू की पत्नी सोनी उर्फ रुचि (30) को रविवार रात अचानक प्रसव पीड़ा उठी। परिजन ने बताया कि फफूंद क्षेत्र के उपकेंद्र पर तैनात एएनएम उनकी रिश्तेदार थीं। इसी भरोसे पर परिजन उसे पीएचसी ले गए। उपकेंद्र में प्रसव के दौरान रुचि को एक मृत शिशु हुआ। बच्चे की मौत से परिवार अभी संभल भी नहीं पाया था कि अचानक सोनी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन प्रसूता को जिला अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।

सोमवार को प्रसूता का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। महिला के पांच साल की बेटी वैष्णवी और ढाई साल का बेटा अयान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed