{"_id":"69b8496c35d781b7fa0fee7b","slug":"oral-assessment-of-children-on-the-first-day-of-annual-examination-auraiya-news-c-211-1-aur1006-141361-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वार्षिक परीक्षा के पहले दिन बच्चों का मौखिक मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वार्षिक परीक्षा के पहले दिन बच्चों का मौखिक मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19- जैतापुर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों की होती मौखिक परीक्षा। स्रोत:शिक्षक
विज्ञापन
औरैया। जिले में सोमवार से परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई गई। शिक्षकों ने बच्चों से सवाल पूछे, बच्चों ने सवालों के जवाब उत्तर पुस्तिका में दर्ज किए। परीक्षा दो पालियों में कराई गई।
जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों में करीब एक लाख बच्चों ने पहले दिन की परीक्षा में हिस्सा लिया। डायट से मुहैया कराए गए प्रश्न पत्र सभी स्कूलों में दो दिन पहले ही पहुंच गए थे। पहले दिन दोनों ही पालियों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। इसमें कृषि व गृहशिल्प के सवाल पूछे गए। दोनों ही पालियों में निर्धारित प्रारूप में परीक्षा हो। इसे लेकर बीएसए की गठित शिक्षकों की टीमें स्कूलों का जायजा लेती रहीं। बीएसए संजीव कुमार समेत बीईओ भी स्कूलों में पहुंचे।
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा के पहले दिन मौखिक पेपर कराए गए हैं। शिक्षकों ने निर्धारित प्रारूप के सवाल पूछकर बच्चों का मूल्यांकन दर्ज किया है। अब मंगलवार से विधिवत लिखित परीक्षा होगी। किसी तरह की कोई अव्यवस्था न हो। इसे लेकर ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की कमेटी गठित कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -
गेट पर ताला और स्कूल के बाहर खेलते रहे बच्चे
अयाना। परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों की लेटलतीफी परीक्षा के दौरान भी हावी रही। सुबह साढ़े नौ बजे से होने वाली वार्षिक परीक्षा के पहले दिन ही प्राथमिक विद्यालय नगला चिंतई का स्कूल गेट सुबह 10 बजे तक नहीं खुला।
इससे स्कूल पहुंचे बच्चे गेट के बाहर खेलते नजर आए। परिषदीय स्कूल खुलने का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक का है। सोमवार से शुरू हुई वार्षिक परीक्षा को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं दिखे। गांव के राजेश ने बताया कि प्रधानाध्यापक कभी समय पर नहीं आती हैं। सोमवार को परीक्षा होने के बावजूद स्कूल समय पर नहीं खुला। इस संबंध में बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बीझलपुर में प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कृषि विज्ञान व गृहशिल्प की परीक्षा हुई। इसमें 63 बच्चों ने परीक्षा दी और दो बच्चे अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक खेल, स्वास्थ्य व स्काउट गाइड की परीक्षा हुई। इसमें भी दो बच्चे अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय पाकर पुरवा में दोनों पालियों में मौखिक परीक्षा हुई। इसमें 78 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। यहां 13 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे। (संवाद)
Trending Videos