{"_id":"69b8488a0de17762cd05bbb2","slug":"shopkeeper-urinates-near-fruit-cart-video-goes-viral-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141376-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फल के ठेले के पास दुकानदार ने की पेशाब, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फल के ठेले के पास दुकानदार ने की पेशाब, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कस्बे के फफूंद चौराहे पर फल का ठेला लगाने वाले एक 75 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार का आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
वीडियो में दुकानदार ठेले के पास ही पेशाब करता नजर आ रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने ले गई। चालान और चेतावनी के बाद दुकानदार को जाने दिया गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फल विक्रेता अपने ठेले के बिल्कुल पास में ही पेशाब कर रहा है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस सक्रिय हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग दुकानदार आबिद (75) को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदार को सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने का आरोपी मानते हुए धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई है। बाद में पुलिस ने चेतावनी के साथ उसे जाने दिया।
Trending Videos