सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of youth who drowned in canal found after 24 hours

Auraiya News: 24 घंटे बाद मिला नहर में डूबे युवक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in canal found after 24 hours
फोटो-11- नहर में युवक की तलाश करती एसडीआरएफ और मौजूद थानाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के डमरपुर गांव निकली रामगंगा नहर की झील में डूबे रसूलाबाद निवासी युवक विदान बंगाली का शव 24 घंटे बाद मिल गया। शव घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में मिला। शव देख युवक के परिजन बेहाल हो गए।
Trending Videos

कानपुर देहात के कस्बा रसूलाबाद के बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी तीन दोस्त विदान बंगाली (40), विवेक (32) और शेखर (20) रविवार दोपहर करीब दो बजे डमरपुर झील पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां तीनों ने पहले शराब पी और फिर गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद विवेक और शेखर तो तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन विदान गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर शाम तक स्थानीय पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह के नेतृत्व में जालौन-उरई से आई 11 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम ने मोर्चा संभाला। टीम ने स्टीमर और आधुनिक उपकरणों के साथ कई किलोमीटर तक नहर को खंगाला, देर रात उसका शव आठ किलोमीटर दूर कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में मिला।
घटना से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना सबसे पहले स्थानीय युवक निखिल मंडल ने दी थी। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम के साथ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया गया। तेज बहाव के साथ शव आगे निकल गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed