सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDM stopped child marriage and handed it over to the Child Welfare Committee.

Auraiya News: एसडीएम ने रुकवाया बाल विवाह, बाल कल्याण समिति के सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 19 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
SDM stopped child marriage and handed it over to the Child Welfare Committee.
विज्ञापन
औरैया। मंगला काली मंदिर पर बुधवार को एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा नवरात्र को लेकर व्यवस्थाएं देखने पहुंचे थे। यहां एक विवाह कराया जा रहा था। संदेह होने पर उन्होंने जब लड़का व लड़की की उम्र की जानकारी मांगी तो उनके नाबालिग होने की बात सामने आई। उन्होंने विवाह रुकवाते हुए दोनों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है।
Trending Videos

एसडीएम सदर बुधवार की दोपहर मंगला काली मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से एक विवाह कराया जा रहा था। लड़का और लड़की के नाबालिग होने के संदेह पर एसडीएम ने परिजन से अभिलेख मांगे। लड़की के पिता ने आधार कार्ड प्रस्तुत किया, उसमें उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष दर्ज मिली। वह कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लड़के के पिता से भी उसके पुत्र की उम्र से संबंधित प्रमाण मांगा गया, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया लड़के की उम्र लगभग 15 वर्ष आंकी। लड़का जनपद जालौन का निवासी है। दोनों पक्षों द्वारा स्पष्ट आयु प्रमाण प्रस्तुत न किए जाने और नाबालिग होने की पुष्टि के बाद प्रशासन ने विवाह को तत्काल रुकवा दिया। साथ ही बाल कल्याण समिति को बुलाकर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया।
एसडीएम सदर ने बताया कि अब बाल कल्याण समिति द्वारा ही जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा।
---
औरैया क्यों आए, जुटाई जा रही जानकारी
जांच में सामने आया कि लड़की का परिवार फर्रुखाबाद का निवासी है और लड़के का परिवार जालौन का। ऐसे में विवाह के लिए औरैया क्यों आए यह बात अधिकारियों को भी खटक रही है। दोनों के परिजन सही जानकारी देने से बच रहे हैं। ऐसे में अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed