{"_id":"69c0388bd10594cea6073e57","slug":"elderly-man-who-had-come-to-attend-nieces-wedding-was-hit-by-a-car-and-died-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141692-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भतीजी की शादी में शामिल होने आए बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भतीजी की शादी में शामिल होने आए बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो-1-हाकिम सिंह। फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर में शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें सैफई ले गए, वहां रविवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। वह दिल्ली से भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे।
गांव तुलसीपुर निवासी हाकिम सिंह (65) दिल्ली में एमटीएनएल दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त थे। वह परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। इसी 14 मार्च को वह अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह की बेटी सरोजिनी की शादी में शामिल होने गांव आए थे। शनिवार शाम वह गांव में परिचितों से मिलने के लिए घर से बाहर निकले थे।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में ही अपने ननिहाल आया एक युवक कार चला रहा था। कार की रफ्तार तेज होने से युवक ने नियंत्रण खो दिया। उसने पहले गांव निवासी युवक अंग्रेज (22) को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद घबराहट में चालक ने कार की गति और बढ़ा दी। इस कारण से बेकाबू कार ने प्रताप सिंह के मकान की बाउंड्री व चबूतरा तोड़ते हुए वहां खड़े हाकिम सिंह को रौंद दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों को जुटता देख चालक कार वहीं छोड़कर भाग निकला। परिजन घायलों को तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रविवार तड़के हाकिम सिंह ने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पत्नी प्रेमलता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हाकिम सिंह दिल्ली में संगम विहार के धवन फार्म में गली नंबर 16 में परिवार के साथ रहते थे।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos