सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Health Fair: Blood tests were not conducted at Bhaidpur PHC

आरोग्य मेला: भैदपुर पीएचसी में नहीं हुईं खून की जांचें

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Blood tests were not conducted at Bhaidpur PHC
फोटो-30- निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
औरैया। जिलेभर की पीएचसी पर रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेले की व्यवस्थाएं जांचने के लिए निकले सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी मिलीं। तीन पीएचसी और एक सीएचसी की व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं। भैदपुर पीएचसी में खून की जांचें होती नहीं मिलीं।
Trending Videos

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार रुरुगंज पीएचसी पहुंचे। यहां पर कम मरीज देखे जाने की बात सामने आई। इसके बाद वह कुदरकोट पीएचसी पहुंचे। जहां पर स्टाफ नर्स नदारद मिली। वहीं, भैदपुर पीएचसी में मरीजों की खून की जांच होते नहीं मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद सीएमओ एरवाकटरा सीएचसी पहुंचे। यहां पर व्यवस्थाओं पर नजर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के लिए लगाए गए बेड पर दिन के हिसाब से चादरें ही नहीं मिली। कलर कोड न मिलने पर जिम्मेदारों से सवाल किए। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीएचसी व सीएचसी पर अव्यवस्थाएं मिली हैं, जिन्हें दुरुस्त कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed