सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Women duped of lakhs under the pretext of jobs; over 300 fall victim to fraud

Auraiya: नौकरी के नाम पर लगाया लाखों का चूना, 300 से ज्यादा महिलाएं ठगी की शिकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 23 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Women duped of lakhs under the pretext of jobs; over 300 fall victim to fraud
कोतवाली के बाहर खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। आईटी सेक्टर नाम के एक कथित संस्थान ने शहर सहित आसपास गांव के सैकड़ों महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। ठगी की शिकार हुई महिलाएं सोमवार को कोतवाली पहुंचीं, लेकिन एडीजी के आने के चलते पुलिस ने उन्हें टरका दिया गया। इससे पहले महिलाएं संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचीं, वहां अधिकारियों ने उन्हें कोतवाली जाने की बात कही।
Trending Videos


पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि दो साल पहलेउन्हें आईटी सेक्टर में सरकारी और लिमिटेड पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। इसके बदले किसी से 75 हजार, किसी से एक लाख, तो किसी से 60 हजार रुपये वसूले गए। बताया कि जिले से ही लगभग 50 लाख रुपये की ठगी की गई है, जबकि फफूंद और अन्य क्षेत्रों को मिलाकर यह आंकड़ा और बड़ा हो सकता है। महिलाओं ने बताया कि वे इस मामले की शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचीं, तो वहां से उन्हें कोतवाली भेजा गया। कोतवाली पुलिस ने उन्हें शाम पांच बजे आने की बात कहकर टाल दिया। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले दो साल से इस ठगी का दंश झेल रही हैं और अब उनके सब्र का बांध टूट रहा है। कोतवाली के बाहर काफी संख्या में पहुंची महिलाओं को देख अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा उनके पास पहुंचे। उन्हों कार्रवाई का आश्वासन देकर पांच बजे के बाद आने की बात कही। एएसपी का कहना है कि महिलाओं की समस्या को सुना गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed