{"_id":"69c36d913e5be0285901ed02","slug":"auraiya-accident-another-truck-collides-with-a-22-wheeler-police-rescue-driver-trapped-in-the-cabin-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: 22 चक्का ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने बचाया, जिला अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: 22 चक्का ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को पुलिस ने बचाया, जिला अस्पताल भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: खानपुर चौराहे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित निकाला। इसके बाद उपचार के लिण् एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
केबिन में फंसे चालक को रेस्क्यू करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में खानपुर चौराहा स्थित हाईवे पर बुधवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक 22 चक्का ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे औरैया से कानपुर की ओर एक 22 चक्का ट्रक जा रहा था।
Trending Videos
तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने अनियंत्रित होकर पहले ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक जयवीर सिंह निवासी मदनपुर छबीला, थाना गवाना, अलीगढ़ केबिन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य के लिए हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल
पुलिस और बचाव कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए जिला अस्पताल औरैया भिजवाया। कोतवाल राज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटवाने का कार्य किया जा रहा है। हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है।