सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two out of 20 newborns are showing symptoms of jaundice.

Auraiya News: 20 नवजात में से दो में सामने आ रहे पीलिया के लक्षण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two out of 20 newborns are showing symptoms of jaundice.
फोटो-23- एसएनसीयू में फोटो थेरेपी के लिए भर्ती नवजातों को देखते डॉ. रंजीत कुमार। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। नवजातों में पीलिया के मामले इन दिनों बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में हर रोज 8-10 नवजात भर्ती हो रहे हैं। फोटो थेरेपी के बाद बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जच्चा बच्चा विभाग में होने वाले 20 प्रसव में दो नवजातों में पीलिया के लक्षण देखे जा रहे हैं। प्रसव के बाद जच्चा के साथ ही बच्चा को भी भर्ती किया जा रहा है।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि नवजात में पीलिया के लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार कराना चाहिए। बताया कि एक माह के बच्चों में पीलिया एक सामान्य प्रक्रिया है। पीलिया नवजात शिशुओं में अधिक होता है क्योंकि पीलिया हीमोग्लोबिन से बनता है। शिशुओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा 16 ग्राम प्रति डेसीलीटर और वयस्कों में 12-14 ग्राम प्रति डेसीलीटर होती है। यह बच्चों में 90 दिन और वयस्कों में 120 दिन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात का लिवर भी वयस्कों की तुलना में कम सक्रिय होता है। कम दूध पीने वाले बच्चों में पीलिया तेजी से बढ़ता है। कम पीलिया लिवर की खराबी से नहीं होता है और मूत्र भी पीला नहीं होता है। इसे शारीरिक पीलिया कहते हैं। इन्हें फोटो थेरेपी की आवश्यकता होती है। नवजात बच्चों के लिए 10 बेड की सुविधा है। सामान्य स्थिति में तो बच्चों को तीन दिन में आराम मिल जाता है लेकिन स्थिति गंभीर होने पर एक सप्ताह का भी समय लग रहा है।


मां का दुग्धपान नवजात के लिए जरूरी

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नवजात में पीलिया एक सामान्य बात है लेकिन अनदेखी बड़ी समस्या खड़ी कर देती है। जरा से लक्षण नजर आने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। एसएनसीयू में फोटो थेरेपी के लिए पर्याप्त इंतजाम है। फिर भी प्रसव के बाद से ही मां को बच्चे को दुग्धपान कराना चाहिए। इससे पीलिया में तेजी से सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed