सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The woman accused him of defaming her on social media.

Auraiya News: महिला ने लगाया सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The woman accused him of defaming her on social media.
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पति की मौत के बाद आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि अब आरोपी उसे सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं।
Trending Videos


थाना कोतवाली के गांव डॉक्टर का पुरवा बहादुरपुर इंगुठिया निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि पति प्रमोद कुमार को जालौन थाना कुठौंद के गांव पतराही निवासी अंकित ने 19 जनवरी 2026 को नौकरी का झांसा देकर राजकोट गुजरात बुलाया था। वहां संदिग्ध हालात में पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के बाद वह मायके बहादुरपुर इंगुठिया वापस आ गई तो युवक और उसके साथी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से उसके खिलाफ पोस्ट वायरल कर उसे बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने इसका विरोध किया और पोस्ट हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed