{"_id":"69c037b14bb51aef710a4cd4","slug":"five-sheep-tied-in-a-pen-have-their-throats-slit-villagers-panic-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141694-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाड़े में बंधीं पांच भेड़ों का गला रेत, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाड़े में बंधीं पांच भेड़ों का गला रेत, ग्रामीणों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13-घटनास्थल पर जांच करते थाना प्रभारी निरीक्षक मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर में शनिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने बाड़े में बंधीं पांच भेड़ों का गला रेत दिया। वहीं, एक भेड़ गंभीर रूप से घायल है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल पुलिस इसे हिंसक जानवरों का हमला बता रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी पशुपालक कालीचरण चक्रवर्ती ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार रात भेड़ों को घर के पीछे बने बाड़े में बांधकर सो गए थे। सुबह जब वह भेड़ों को बाहर निकालने पहुंचे तो बाड़े में पांच भेड़ें मरी पड़ी थीं। एक घायल भेड़ तड़प रही थी। ग्रामीणों के अनुसार धारदार हथियार से भेड़ों की हत्या की गई।
उधर, मामले की सूचना पर पहुंची कंचौसी चौकी व थाने फोर्स ने घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार भेड़ों पर किसी हिंसक जानवर ने हमला किया है लेकिन ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल के हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। भेड़ों के शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं जो किसी हिंसक जानवर के पंजे या दांतों के बजाय धारदार हथियार से किए गए हमले की ओर इशारा कर रहे हैं।
कालीचरण ने बताया कि इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी कहा है जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सके। क्षेत्रीय वन अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जंगली जानवरों के पंजे के निशान मिले हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि पशु चिकित्सक को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
-- -
मधवापुर पहुंचे डीएम-एसपी
कंचौसी क्षेत्र के गांव मधवापुर अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले का है। सुबह घटना की जानकारी के बाद डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पशुपालक को सांत्वना दी। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच भी की। डीएम ने पशुपालक को जांच रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
नवीमोहन में 18 भेड़ों को मारने की गुत्थी भी अनसुलझी
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नवीमोहन में मारी गईं 18 भेड़ों की गुत्थी भी अभी तक नहीं सुलझ सकी है। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नवीमोहन और मधवापुर गांव में हुई घटनाओं के बाद ग्रामीणों में रोष है। नवी मोहन में हुई घटना के वक्त गांव की बिजली गुल थी जो किसी साजिश की ओर इशारा करती है। इस घटना में 11 भेड़ें घायल भी मिली थीं। उस दौरान पुलिस जांच में किसी धारदार हथियार से हमले की बात सामने आई थी, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका। (संवाद)
Trending Videos