सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Cyclist killed in collision with pickup truck family members and villagers stage road blockade

Auraiya: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम, फरार चालक की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया के बेला में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।

Auraiya Cyclist killed in collision with pickup truck family members and villagers stage road blockade
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिधूना क्षेत्र में पुरवा ताल के सामने गंगा ईंट भट्ठा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे एक घंटे यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार मुड़यायी गांव निवासी रघुनाथ (35) पुत्र फूल सिंह साइकिल से बिधूना से अपने घर लौट रहे थे।

Trending Videos

तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रघुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मृतक रघुनाथ अविवाहित थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिवार में चार भाई संजू, हरगोविंद और जीतू सहित अन्य सदस्य हैं, जबकि बहनों में रूबी, प्रीति और रीता हैं।  हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान, एरवाकटरा विनेश जादौन, बेला थाना अध्यक्ष संदीप जादौन सहित पुलिस बल रहा मौजूद।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed