{"_id":"69baf0e323455ac4e40870f1","slug":"the-body-of-a-teenager-was-found-hanging-from-a-tree-with-a-muffler-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141492-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला किशोर का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर स्थित काली मंदिर के पास बंबा किनारे बुधवार दोपहर बाद 17 वर्षीय एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव फंदे से नीचे उतार लिया। घटनास्थल पर मौजूद मां से पुलिस ने पूछताछ की। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
गांव सैदपुर निवासी रविशंकर शंखवार दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा निर्मल (17) गांव में ही अपनी मां पूनम और दो छोटे भाइयों अन्नू व देवा के साथ रहता था। बुधवार दोपहर निर्मल बाइक लेकर घर से निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित काली मंदिर के पास बंबा के किनारे लगे आम के पेड़ पर निर्मल का शव मफलर के फंदे से टका मिला।
घटना की जानकारी पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता की गैरमौजूदगी में घर की जिम्मेदारी संभालने वाले बेटे की मौत से मां पूनम बेसुध हो गई है। छोटे भाई अन्नू (12) और देवा (10) भी भाई के जाने से सदमे में हैं। दिल्ली में रह रहे पिता को घटना की सूचना दे दी गई है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से उतार लिया। किशोर के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का करण स्पष्ट हो सकेगा।
Trending Videos