सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Motorcycle Goes Missing During Community Feast Farmer Fooled by Identical Bike Police Solved the Case

Auraiya: भंडारे के दौरान गायब हुई मोटरसाइकिल, एक जैसी बाइक से गच्चा खा गया किसान, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: औरैया के बेला में एक जैसी बाइक होने के कारण भंडारे से एक किसान दूसरे की मोटरसाइकिल ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक घंटे में बाइक बरामद कर कपिल को सौंप दी।

Auraiya Motorcycle Goes Missing During Community Feast Farmer Fooled by Identical Bike Police Solved the Case
भंडारे में बदली गई बाइक, पुलिस ने एक घंटे में ढूंढ निकाली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के तिर्वा मार्ग स्थित गांव फतेहपुर मोड़ के पास बुधवार को भागवत कथा के समापन के बाद भंडारा का आयोजन हुआ था। इसमें काफ़ी बड़ी संख्या में भक्ट प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब सात बजे गांव सिमरापुरवा निवासी कपिल पुत्र देवेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल कोई उठा ले गया। जब कपिल भंडारा खाकर घर जाने के लिए उस जगह पहुंचा, जहां उसने मोटरसाइकिल खड़ी की थी, तो अपनी मोटरसाइकिल वहां न देख उसके होश उड़ गए।

Trending Videos

इसके बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता न लगा। पास में एक किराना की दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे, तो कोई उसकी मोटरसाइकिल ले जाता दिखा। उसके बाद करीब नौ बजे उसने थाना पुलिस को बाइक गायब होने का शिकायती पत्र दिया। तहरीर मिलते ही कस्बा इंचार्ज बृजभूषण तिवारी फोर्स के साथ मोटरसाइकिल खोजने में लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलती से बदल गई थी मोटरसाइकिल
करीब एक घंटे में उक्त मोटरसाइकिल बेला से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव भदौरा निवासी एक किसान के पास मिल गई। उसने पुलिस को बताया की उसकी भी मोटरसाइकिल बिल्कुल ऐसी ही है, इसलिए धोखा हो गया। जबकि उसकी मोटरसाइकिल वहीं भंडारा स्थल पर खड़ी पाई गई। मोटरसाइकिल मिलने से कपिल ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यबाद किया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की गलती से मोटरसाइकिल बदल गई थी, दिलवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed