{"_id":"69baf14359f933346a05e527","slug":"class-8-student-dies-after-falling-ill-on-school-bus-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141499-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्कूल बस में बिगड़ी तबीयत, कक्षा आठ की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्कूल बस में बिगड़ी तबीयत, कक्षा आठ की छात्रा की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा मदारी में बुधवार की सुबह रोज की तरह स्कूल के लिए निकली 13 वर्षीय छात्रा अलीशा की बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा दो भाइयों की इकलौती बहन थी।
पुरवा मदारी निवासी वहीद की बेटी अलीशा (13) गांव सहार स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल बस में सवार होकर घर से निकली थी। रास्ते में अचानक अलीशा की हालत बिगड़ने लगी और वह देखते ही देखते बस के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। छात्रा को गिरता देख बस में अफरातफरी मच गई, सूचना तत्काल परिजन को दी गई।
बेसुध अलीशा को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां तैनात डॉ. नवीन ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, प्राथमिक तौर पर अचानक तबीयत बिगड़ना ही वजह मानी जा रही है। लाडली बेटी की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अलीशा अपने दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी, जिससे पूरा परिवार उससे बेहद लगाव रखता था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।
Trending Videos