{"_id":"69baf0d354784ea149053dad","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-come-to-his-in-laws-house-was-found-hanging-from-a-noose-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141497-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव दूल्हा राय का पुरवा में ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
गांव निवासी स्वर्गीय गंगाराम की बेटी छोटी की शादी करीब सात साल पहले जालौन के गांव डकोर निवासी धर्म सिंह के बेटे महेंद्र (35) के साथ हुई थी। बीते 14 मार्च को छोटी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके आई थी। मंगलवार को महेंद्र भी ससुराल पहुंचा था। देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी व ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद महेंद्र घर से बाहर चला गया।
बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने गांव के बाहर बबलू यादव के खेत में पेड़ से रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां शव देख कोहराम मच गया। घटना की जानकारी युवक के परिवार को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां जांच के साथ पुलिस ने परिजन से पूछताछ की।
थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक के परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos