{"_id":"69b84629888f6f06f500428f","slug":"people-are-queuing-up-to-get-cylinders-from-warehouses-but-agencies-are-still-charging-home-delivery-charges-auraiya-news-c-211-1-ka11004-141375-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लोग लाइन में लगकर गोदाम से ले रहे सिलिंडर, एजेंसियां फिर भी वसूल रहीं होम डिलीवरी चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लोग लाइन में लगकर गोदाम से ले रहे सिलिंडर, एजेंसियां फिर भी वसूल रहीं होम डिलीवरी चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-गैस एजेंसी पर सिलिंडर भरवाने के लिए पहुंची महिला। संवाद
विज्ञापन
ओरैया। घरेलू गैस के लिए लोग लाइन में लगकर गोदाम से सिलिंडर ले रहे हैं। इसके बाद लोगों से होम डिलीवरी चार्ज वसूला जा रहा है। ऐसा तब किया जा रहा है जब डीएम ने सभी वितरकों को गोदाम से गैस वितरित करने पर होम डिलीवरी चार्ज वापस करने के स्पष्ट आदेश दिए हैं।
बीते एक सप्ताह से घरेलू सिलिंडर के लिए लोग परेशान हैं। गैस बुक करने से शुरू हो रही उनकी यह जंग तीन से चार दिन में गोदाम में लाइन में लगकर सिलिंडर लेने पर जाकर खत्म हो रही है। ऐसे में प्रशासन भले ही गैस उपलब्ध होने और लोगों से परेशान न होने की अपील कर रहा है, लेकिन गैस एजेंसियों को मुनाफा नजर आ रहा है। दरअसल, गैस सिलिंडर की जो कीमत रसीद पर अंकित होती है, उसमें होम डिलीवरी चार्ज भी शामिल होता है। करीब 34 रुपये का यह शुल्क कुल कीमत में जुड़ा होता है।
वर्तमान में लोग सीधे गोदाम पर ही गैस लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में एक सप्ताह पूर्व डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि गोदाम से सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी शुल्क न लिया जाए। सोमवार को जब इस आदेश की पड़ताल की तो एजेंसियों की पोल खुल गई। शहर की श्री दर्शन इंडेन सर्विस लेकर बाबरपुर-अजीतमल, बिधूना व अन्य का हाल कुछ ऐसा ही मिला। डीएम के आदेश भी एजेंसी संचालकों को कोई चिंता नहीं है। काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
वहीं दूसरी तरफ श्री दर्शन इंडेन सर्विस के गोदाम पर दो सौ से अधिक लोगों की लाइन लगी थी। यह सभी लोग पहले गैस ऑफिस पर पर्ची कटवाने के लिए घंटों लाइन में लगकर आए थे। इसके बाद भी लोगों को दोबारा लाइन में लगना पड़ा। इससे लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला, लेकिन कर्मचारियों को इससे कोई लेना देना नहीं था। 15 मिनट में औसतन एक उपभोक्ता को ही सिलिंडर मिल पा रहा था।
-- -
उपभोक्ताओं को नहीं जानकारी
गैस उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी ही नहीं है कि जो पर्ची गैस सिलिंडर के लिए कटती है, उसमें दर्ज धनराशि में होम डिलीवरी चार्ज भी शामिल है। यही कारण है कि कई गैस हॉकर घर गैस पहुंचाने पर उसका भी अतिरिक्त चार्ज ले रहे हैं।
-- -
केस 1
चार्ज कम नहीं किया
गोविंदनगर निवासी सेवाराम की पत्नी शारदा देवी के नाम शहर की श्री दर्शन इंडेन सर्विस पर गैस कनेक्शन है। सोमवार को वह एजेंसी की गोदाम पर गैस लेने पहुंचे। घंटों परेशान होने के बाद उनसे 939 रुपये लेकर सिलिंडर दिया गया। होम डिलीवरी का कोई चार्ज कम नहीं किया गया।
-- -
केस 2
939 रुपये लिए
शहर के ब्रह्मनगर निवासी गौरव शर्मा का गैस कनेक्शन श्री दर्शन इंडेन सर्विस पर रचना देवी के नाम से है। सोमवार को उन्होंने भी गोदाम से ही गैस ली। उनसे पूरा 939 रुपये वसूल किए गए हैं। डिलीवरी चार्ज वापस नहीं किया गया। खुलेआम दिन भर यह खेल चलता रहा।
-- -
केस 3
जानकारी नहीं थी
बाबरपुर-अजीतमल में संचालित द्रौपदी गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलिंडर लेने पहुंचे हैदरपुर निवासी सुबीर त्रिपाठी से 936 रुपये वसूले गए। इतने ही रुपये की रसीद काटी गई। उन्हें न तो होम डिलीवरी चार्ज वापस किया गया और न ही उन्हें इसकी जानकारी थी।
-- -
डिलीवरी चार्ज लेना गलत
अगर गैस एजेंसी पर जाकर सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं से भी होम डिलीवरी चार्ज लिया जा रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच की जाएगी। श्री दर्शन इंडेन सर्विस की जांच चल रही है।
-अनुराग सिंह, विक्रय अधिकारी आईओसीएल।
-- --
कार्रवाई की जाएगी
होम डिलीवरी चार्ज वसूले जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। गैस कंपनियों को इस संबंध में पत्र भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
-जगन्नाथ राणा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी।
-- -
व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलने से व्यापारियों को राहत
औरैया। शासन स्तर से व्यावसायिक सिलिंडरों की बिक्री पर पिछले दिनों लगाई गई रोक को सोमवार को बहाल कर दिया। इसके बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को कई कारोबारी गैस एजेंसियों पर पहुंचे। जहां पहले से लिए गए टोकन के तहत सिलिंडरों का वितरण किया गया।
व्यावसायिक सिलिंडर की बिक्री पर एकाएक लगी रोक के बाद रेहड़ी से लेकर होटल व अन्य प्रतिष्ठान संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। मेडिकल कॉलेज से लेकर कई जगह कैंटीन व अन्य प्रतिष्ठानों पर लोग दूसरे वैकल्पिक इंतजाम करने लगे थे। इसी बीच सोमवार को व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की बिक्री को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया।
ऐसे में एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलिंडर के साथ ही व्यावसायिक सिलिंडरों के लिए ग्राहक पहुंचे। उन्हें टोकन के तहत सिलिंडर मुहैया कराए गए।
Trending Videos