{"_id":"69b9517e6bfca536f002e56b","slug":"drains-are-choked-dirty-water-flows-in-the-street-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1458737-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नालियां चोक, गली में बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नालियां चोक, गली में बह रहा गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। सहार ब्लॉक के गांव जोगी डेरा में सफाई न होने से नालियां चोक हो गई हैं। इससे घरों का गंदा पानी गलियों में भर रहा है। मुख्य रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की नालियों की नियमित सफाई न होने से पानी के निकास का रास्ता बंद हो गया है। अब पानी नालियों में रुककर सड़कों पर फैल रहा है। नालियां भी कई जगहों पर बंद पड़ी हैं। इससे समस्या और गंभीर हो गई है। गांव के लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांव के सूरज नाथ, संजू नाथ, लौंग नाथ, रामपाल व मिर्चा नाथ सहित अन्य ग्रामीणों ने ब्लॉक के अधिकारियों से नालियों की सफाई करवाए जाने की मांग की है।
Trending Videos