सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Photographer dies after bike collides with tractor-trolley parked on road

Auraiya News: सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, फोटोग्राफर की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Photographer dies after bike collides with tractor-trolley parked on road
फोटो-2- नितिन। फाइल फोटो
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बाबरपुर रोड पर केशमपुर गांव के पास बुधवार देर रात खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से फोटोग्राफर की बाइक टकरा गई। हादसे में फोटोग्राफर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos


थानाक्षेत्र के गांव पसईपुर केशमपुर के मजरा नुन्हा निवासी नितिन राजपूत (32) फोटोग्राफर था। बुधवार शाम वह फफूंद में दोस्त के कार्यक्रम में गया था। देर रात वापस लौटते समय पादरी बाबा मंदिर के पास सड़क के बीचों-बीच खड़ी आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। रात करीब दो बजे गश्त कर रही पुलिस की नजर सड़क पर पड़े युवक पर पड़ी तो नितिन के मोबाइल से परिजन को सूचना दी। बाद में उसे दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसे के वक्त ट्रैक्टर चालक ट्रॉली पर ही सो रहा था जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शाम को ही ट्रॉली की बेअरिंग टूट गई थी। हादसे के समय युवक हेलमेट नहीं लगाए था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी।


परिजन का सहारा था नितिन

नितिन अपने परिवार का सहारा था। उसकी मौत से पत्नी मंजूलता बेहाल हैं। नितिन के आठ वर्षीय बेटा तबीश और छह वर्षीय दिव्यांश है। बिलख रही पत्नी ने बताया कि शाम को फोन पर जल्दी आने की बात कही थी लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। नितिन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

फोटो-2- नितिन। फाइल फोटो

फोटो-2- नितिन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed