सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Smuggled truck, father-son injured in parked dumper on highway

Auraiya News: हाईवे पर खड़े डंपर में घुसा ट्रक, पिता-पुत्र घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Smuggled truck, father-son injured in parked dumper on highway
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के मोहल्ला दयालपुर स्थित देसी शराब ठेके के सामने खड़े बालू लदे डंपर में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुत्र को सैफई रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos

हादसा बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे की है। हाईवे किनारे मोहल्ला दयालपुर में एक बालू लदा डंफर खड़ा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से इटावा जा रहे दूसरे बालू लदे ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि आगरा के पिनाहट के गांव पड़आपुरा निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह (54) और उनका बेटा मान सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। दोनों को ट्रक से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। वहां मान सिंह को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed