सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police arrived following a report of a bike robbery; it turned out to be a dispute over money.

Auraiya News: बाइक लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस, निकला पैसों का विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police arrived following a report of a bike robbery; it turned out to be a dispute over money.
फोटो-7-मौके पर जांच करती पुलिस।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव मेहना में बाइक लूट की सूचना पर पुलिस रात में दौड़ी लेकिन जांच में मामला आपसी लेनदेन का निकला। इससे पुलिस को राहत मिली।

थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे गांव निवासी अटल यादव ने डायल 112 पर सूचना दी कि एसएनएम पेट्रोल पंप मेहना के पास उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति लूट ले गया है। सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी, थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह और उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने जांच की। जांच में सामने आया कि एसएनएम पेट्रोल पंप के मालिक के अटल यादव पर डीजल के 48,682 रुपये उधार बाकी हैं।
शनिवार को अटल अपने पिता अभिलाख के साथ पेट्रोल लेने आया था। उधार के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप मालिक ने भुगतान न होने तक अटल की बाइक अपने पास खड़ी करा ली थी। इसी को लेकर अटल ने 112 पर लूट की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आपसी लेनदेन का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed