सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pregnancy test kits are not available for the last 15 days, women are buying them themselves.

Auraiya News: 15 दिन से नहीं प्रेग्नेंसी जांच किट, महिलाएं खुद खरीद रहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 24 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pregnancy test kits are not available for the last 15 days, women are buying them themselves.
फोटो-1- मेडिकल कॉलेज के परिवार नियोजन कार्यालय का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
ककोर। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई इंतजाम किए जा रहे हैं। बावजूद इसके व्यवस्थाएं अक्सर बेपटरी नजर आती है।

मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल की ओपीडी में संचालित परिवार नियोजन कमरे में प्रेग्नेंसी जांच किटें पिछले 15 दिनों से नहीं हैं। ऐसे में अस्पताल पहुंच रही महिलाओं को बाहर से किटें खरीदनी पड़ रही हैं।
मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में कई जांचें होती हैं। इस ओपीडी में रोजाना करीब 70- 80 महिलाएं पहुंचती हैं। इनमें 20-25 महिलाएं गर्भ के मामलों को लेकर पहुंचती हैं। इन महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी जांच किट बेहद जरूरी होती है लेकिन अस्पताल में किट न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाआें का कहना है कि बाहर मेडिकल स्टोरों पर मिलने वाली प्रेग्नेंसी जांच किट की कीमत करीब 40 से 50 रुपये तक होती है। ऐसे में जांच कराने आने वाली गरीब महिलाआें पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पताल में मुफ्त जांच और सुविधाओं के दावे यहां पर खोखले नजर आ रहे हैं। मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


प्रेग्नेंसी जांच किट सीएमओ कार्यालय से उपलब्ध कराई जाती हैं। संभवतः इस समय किट की कमी हो गई है लेकिन सोमवार तक किट उपलब्ध हो जाएंगी।-डॉ. मुकेशवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed