{"_id":"6a13429e157f6d793d0a5088","slug":"the-mercury-remained-at-44-degrees-for-four-days-due-to-the-heat-wave-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145454-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लू के थपेड़ों से चार दिनों से पारा 44 डिग्री पर टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लू के थपेड़ों से चार दिनों से पारा 44 डिग्री पर टिका
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 24 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो -24- दुपट्टे से धूप में बचाव करती किशोरियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी और झुलसाने वाली तेज धूप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
पिछले लगातार चार दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। ऐसे में दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसर रहा है।
शहर समेत अन्य कस्बों के मुख्य बाजारों और चौराहों पर दोपहर के समय भीड़ कम दिखाई दे रही है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। कोचिंग और स्कूल आने-जाने वाली छात्राएं व राहगीर चेहरे को दुपट्टे व गमछे से पूरी तरह ढककर निकलने को मजबूर हैं। रविवार को भी दोपहर के समय कस्बे की प्रमुख सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार आम जनता को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है जो 2 जून तक चलेगा। ज्योतिषीय और मौसम विज्ञान के आकलन के अनुसार इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। इससे तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार है।
उधर, अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, ओआरएस घोल और छाछ का सेवन करें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -
रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा है। आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। दोपहर के समय चल रही लू गर्मी बढ़ा रही है।-डॉ. रामपलट, मौसम वैज्ञानिक

Trending Videos