{"_id":"69aac30b963b6f407a0e8a43","slug":"premananda-ashram-and-shiva-temple-will-be-renovated-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1446641-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रेमानंद आश्रम व शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रेमानंद आश्रम व शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के सबसे प्राचीन धर्मस्थलों में शुमार तिलक नगर दक्षिणी वार्ड में स्थित प्रेमानंद आश्रम व शिव मंदिर की बदहाली अब दूर होने की उम्मीद जगी है।
व्यापार मंडल व श्रद्धालुओं के बुलावे पर आश्रम पहुंचीं विधायक गुड़िया कठेरिया ने इनके जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया। शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रेमानंद आश्रम में हुई बैठक में सदर विधायक को श्रद्धालुओं ने एक मांग पत्र दिया। इसमें बताया गया कि यहां आश्रम व शिव मंदिर की स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी।
इसका क्षेत्रफल करीब ढाई एकड़ में फैला हुआ है। इसके आसपास पूरा मोहल्ला बस गया है। करीब 10 हजार की आबादी इस मोहल्ले में निवास करती है। पिछले कुछ सालों से इस आश्रम की हालत बदहाल है।
लोगों ने बताया कि इसके चारों तरफ गंदगी, अन्ना मवेशियों का जमावड़ा रहता है। जलभराव से भक्तों का आना-जाना प्रभावित होता है। इस पर सदर विधायक ने कहा कि उनकी निधि व जिला प्रशासन के सहयोग से इनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
उन्होंने परिसर में भराव के लिए 200 ट्रॉली मिट्टी के लिए डीएम से अनुमति दिलाने की भी घोषणा की। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, श्रीराम प्रेमानंद सरस्वती, शिवकांत पाठक, रामकुमार विश्नोई, मंजुल पांडे, सर्वेश दीक्षित, बृजेंद्र पांडेय, संजीव दीक्षित, महेश शर्मा, लाल सिंह, विनोद बरुआ, रविशंकर शुक्ला, आरती नंदन तिवारी आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos