सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Railway booking clerk killed, one injured in collision between two motorcycles

Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में रेलवे बुकिंग क्लर्क की मौत, एक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Railway booking clerk killed, one injured in collision between two motorcycles
फोटो-18-मृतक जितेंद्र प्रताप सिंह। फाइल फोटो।
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल से करीब 200 मीटर दूर ज्वाला देवी मंदिर के सामने रविवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें रेलवे के टिकट बुकिंग क्लर्क की मौत हो गई। दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के गांव तरिहा रामनगर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (47) मध्य प्रदेश के भिंड रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वह शनिवार को अपनी पत्नी संगीता, बेटी साक्षी (15), नैंसी (11), पुत्र युवराज (6) व ओम (2) के साथ बीमार पिता को देखने गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को वह उमरैन निवासी अपने बहनोई शिवकांत सक्सेना के मकान पर पड़ रहे लिंटर को देखने जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे ज्वाला देवी मंदिर के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव ताखा निवासी रोहित कुमार (29) चला रहा था। हादसे में बाइकों पर सवार दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जितेंद्र प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई पुष्पेंद्र कुमार तथा बहनें ज्योति, प्रीति, डोली, अमरावती और सुनीता सहित अन्य परिजन व रिश्तेदार सीएचसी पहुंच गए। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि दुर्घटना में घायल रोहित कुमार को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो-18-मृतक जितेंद्र प्रताप सिंह। फाइल फोटो।

फोटो-18-मृतक जितेंद्र प्रताप सिंह। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed