सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain expected today and tomorrow.

Auraiya News: आज और कल बारिश के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rain expected today and tomorrow.
फोटो-32-गर्मी से खेतों में झुलस रही धान की नर्सरी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बिधूना। पिछले दो दिनों से लगातार 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में रविवार को तीन डिग्री की गिरावट आ गई।

अधिकतम तापमान घटकर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके बावजूद गर्मी और उमस से खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने 22 व 23 को बारिश की संभावना जताई है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था। रविवार को हवा की गति में बढ़ोतरी होने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई और यह 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 24 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि तापमान में गिरावट के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद वातावरण में उमस बनी रही। भीषण गर्मी और उमस खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों की धान की नर्सरी तेज धूप के कारण प्रभावित हो रही है। खेतों में पर्याप्त नमी होने के बावजूद लगातार पड़ रही तेज धूप के कारण नर्सरी की कोमल पौध मुड़ने लगी है।
विज्ञापन

कई किसानों ने पौध के पीले पड़ने और कमजोर होने की शिकायत की है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई की तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं। कृषि मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों के लिए राहत भरी संभावना जताई है।
डॉ. राम पलट सिंह के अनुसार 22 और 23 जून को क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम में लगातार गर्माहट और नमी बढ़ रही है, जो बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed