सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways bus service started two months ago was closed.

Auraiya News: दो माह पहले शुरू हुई रोडवेज बस सेवा बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started two months ago was closed.
विज्ञापन
एरवाकटरा। क्षेत्र के लोग आज भी यातायात की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ दिन पहले औरैया से बरौनाकलां के बीच चलाई गई रोडवेज बस भी बंद हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को परिवहन के गंभीर संकट से जूझना पड़ रहा है।
Trending Videos

क्षेत्र के बरौनाकलां, कुदरकोट, जादोपुर, रमपुरा, दिलालपुर, हिंदूपुर, बढ़ियानी, रूपपुर, अझारा, दिलीपपुर, नगला भंत, रघुनाथपुर, चिरैयापुर, गोपियापुर, रतनपुर, सभापुर और नगला हृदय जैसे दर्जनों गांवों के लिए परिवहन का एकमात्र साधन एक रोडवेज बस थी। यह बस सुबह सात बजे औरैया के लिए जाती और शाम सात बजे बरौना कलां लौटती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के समय कोई साधन न होने के कारण लोगों को बिधूना या औरैया जाने के लिए पहले कुदरकोट या एरवाकटरा तक पैदल जाना पड़ता था। इसके बाद डग्गामार वाहनों के सहारे सफर पूरा करना पड़ता था। करीब दो माह पूर्व जनता इंटर कॉलेज बरौना कलां में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी से ग्रामीणों ने इस समस्या को उठाया था।
इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रोडवेज अधिकारियों को औरैया से बरौना कलां तक दिन में एक अतिरिक्त बस चलाने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद शुरू हुई यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह करीब 10 बजे औरैया डिपो से चलकर दोपहर 12:30 बजे कुदरकोट होते हुए बरौना कलां पहुंचती थी और फिर दोपहर एक बजे वहां से वापस चलकर करीब 3:30 बजे औरैया डिपो लौटती थी।
इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली थी लेकिन यह सुविधा महज 15 दिनों तक ही सीमित रह गई। कर्मचारियों की मनमानी के चलते बस सेवा अचानक बंद कर दी गई। इससे ग्रामीणों को फिर से पैदल और डग्गामार वाहनों के सहारे यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी अंकित सेंगर, शिशुपाल शाक्य, पंकज कुमार, मोहित कुमार, संतोष कुमार, विदेश कुमार, सुदीप बृजनंदन, कौशल, शिवकांत, अंशुमान तिवारी और दीपू दुबे समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed