सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tehsil administration begins investigation into farmer's suicide

Auraiya News: किसान की आत्महत्या को लेकर तहसील प्रशासन की जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 03 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Tehsil administration begins investigation into farmer's suicide
फोटो-24- घटना के बाद घर में मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। धान और मक्का की फसल खराब होने से आर्थिक तंगी झेल रहे एक किसान ने कर्ज के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली थी।
Trending Videos

रविवार को हुई इस घटना को लेकर तहसील प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जांच में घर में आपसी विवाद होने की बात सामने आ रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरका पुरवा निवासी किसान मुकेश चंद्र ने वर्ष 2017 में रुरुगंज स्थित बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत अपनी मां के साथ संयुक्त खाते पर 1.50 लाख रुपये का ऋण लिया था। परिजन के अनुसार फसल लगातार खराब होने से वह ऋण की अदायगी नहीं कर सके। ब्याज सहित यह रकम बढ़कर करीब चार लाख रुपये तक पहुंच गई थी। ऐसे में बैंक द्वारा डिफाल्टर घोषित करते हुए बाहर लगाए गए बोर्ड पर 3,48,753 रुपये बकाया दर्शाया गया।
परिजन का आरोप है कि 25 फरवरी से 28 फरवरी तक बैंक कर्मचारियों द्वारा लगातार रुपये जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। 25 फरवरी को बैंक की टीम घर पहुंची थी। 28 फरवरी को प्रबंधक ने फोन कर रकम जमा करने को कहा। इससे मुकेश मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे। एक वर्ष पूर्व ऋण वसूली के लिए आरसी भी काटी जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे प्रशांत ने बताया कि वर्ष 2011 में भी केसीसी का ऋण लिया गया था, जिसे सरकार के माफ करने पर बचा हुआ रुपया जमा कर दिया गया था।
बेटे ने बताया कि वर्ष 2017 में दोबारा ऋण लिया गया था। वर्ष 2020 में खातेदार दादी का निधन हो गया, इसके बाद पूरा दबाव पिता पर आ गया। इस वर्ष करीब 20 बीघा में धान की फसल खराब हो गई। बाद में मक्का बोई गई, उसमें भी नुकसान हुआ। पिता कहते थे कि गेहूं की फसल अच्छी होगी तो कुछ रकम जमा कर देंगे, लेकिन बैंक का रुपया जमा न होने पर रविवार को किसान ने बिशनपुर पुलिया के पास फंदे से लटक कर जान दे दी थी।
मंगलवार को तहसील बिधूना के नायब तहसीलदार हरि किशोर व लेखपाल सचिन यादव मृतक किसान के घर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। लेखपाल ने प्रारंभिक जांच में बैंक ऋण का मामला सामने आया है। एसडीएम गारिमा सोनकिया ने बताया कि जांच में किसान पर बैंक का कर्ज करीब चार लाख होना बताया गया हैं। वह लोक अदालत में जाने की बात भी कह रहे थे।
एसडीएम ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि किसान का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिससे यह कदम उठाया है। उधर, मामले की जांच हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed