सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The fire destroyed the household goods of two houses and scorched three cattle.

Auraiya News: आग से दो घरों की गृहस्थी जली, तीन मवेशी झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 23 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The fire destroyed the household goods of two houses and scorched three cattle.
फोटो-21- आग से जला पड़ा सामान मौजूद परिवार के लोग। संवाद - फोटो : टूंडला के सुभाष चौराहे पर राहुल गांधी का प्रतीकात्म पुतला दहन करते भाजपाई संवाद
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शामपुर में बुधवार दोपहर आग लग गई। इससे एक घर का सामान जल गया। वहीं दूसरे घर के छप्पर में बंधे तीन मवेशी बुरी तरह झुलस गए।
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हादसे के समय परिवार के लोग खेतों पर कटाई करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी बबलू कठेरिया के परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में गेहूं की कटाई करने गए थे। दोपहर के समय अचानक उनके घर के पास रखे छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं। आग से छप्पर के नीचे बंधे तीन मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। बबलू ने बताया कि आग से करीब 40-50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं आग लपटों ने पड़ोसी रामनरेश के घर के छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया। रामनरेश के कमरे में रखा बेड, बिस्तर, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जल गया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से पानी की बौछार की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की सूचना मिलते ही कोतवाल मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन से पूछताछ की।
एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। आकलन रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---
घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी जली

अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव कोरियन की मढ़ैया में बुधवार दोपहर गांव निवासी पंछी के घर में अचानक आग लग गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल ले लिया। घटना के समय घर में मौजूद मासूम बेटी अनुष्का अंदर ही फंस गई थी, जिसे ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विकास कुमार त्रिपाठी ने घटना का जायजा लिया। लेखपाल सत्येंद्र यादव को नुकसान के आकलन के लिए पुलिस ने सूचना दे दी है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed