सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire destroyed homes and crops in two villages.

Auraiya News: दो गांवों में आग से गृहस्थी और फसल जली

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 23 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire destroyed homes and crops in two villages.
फोटो-37- घटनास्थल पर क्षति का आंकलन करतीं लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बुधवार को आग लग गई। दोनों आग की घटनाओं से पीड़ितों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गांव जलालपुर में गृहस्थी जल गई। वहीं गांव सेहुद में खड़ी फसल जल गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
Trending Videos


अछल्दा ब्लॉक गांव जलालपुर निवासी राजेंद्र सिंह कठेरिया के घर में दोपहर को खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा गेहूं, भूसा और कपड़े जल गए। मौके पर पहुंचीं लेखपाल सृष्टि कटियार ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना एनटीपीसी चौकी क्षेत्र के गांव सेहुद की है। यहां उमेश दीक्षित के खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों में हुई स्पार्किंग से करीब आधा बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार फोर्स और दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब 15 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed