{"_id":"6a2ef6bafeb2c0a79d01edd4","slug":"three-friends-arrested-for-riding-a-bike-with-a-cars-number-plate-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146558-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक पर कार की नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे तीन दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक पर कार की नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे तीन दोस्त गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13-बाइक चोरी के आरोपी। स्रोत:पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली पुलिस ने भगत सिंह चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को दबोचा लिया।
उपनिरीक्षक सोहेल खान की ओर से कागज मांगने पर युवक टालमटोल करने लगे। कड़ाई से हुई जांच में खुलासा हुआ कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। नंबर प्लेट आई-20 कार की थी।
पुलिस ने पुरवा विष्णु सहार निवासी रजनीश कुमार, बरुआ बबीना सुखचौनपुर निवासी शीलू और संदीप को हिरासत में लिया। पूछताछ में रजनीश ने बताया कि उसने तीन माह पहले चकरपुर निवासी कमल से दोस्ती में बाइक महज 15 हजार रुपये में खरीदी थी। पूछताछ में पता चला कि यह अपाचे बाइक कानपुर नगर के शिवराजपुर थाने से इसी साल फरवरी में चोरी हुई थी।
मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक बेचने वाले कमल की भूमिका और अन्य कड़ियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- --
15 हजार की चोरी का खेल, सरगना की तलाश
कोतवाली बिधूना क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर चोरी की दो बाइकें बरामद होना और दोनों की कीमत मात्र 15 हजार रुपये बताया जाना किसी बड़े गिरोह की ओर इशारा कर रहा है। इससे पहले अछल्दा रोड निवासी सतीश चंद्र से बरामद सीडी डीलक्स बाइक को भी 15 हजार में ही खरीदे जाने की बात सामने आई थी। यह बाइक 2019 में सिरसागंज से चोरी हुई थी। अब पुलिस इस गिरोह के सरगना की तलाश में जुट गई है।