{"_id":"69aac23c8c02a509150b130d","slug":"water-cooler-is-out-of-order-people-are-upset-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1446638-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खराब पड़ा वाटर कूलर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खराब पड़ा वाटर कूलर, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सहार। ग्राम पंचायत पुरवा दानशाह में मां शेरावाली मंदिर के पास लगा वाटर कूलर एक साल से खराब पड़ा है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की समस्या गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वाटर कूलर करीब एक साल से खराब पड़े रहने के कारण पूरी तरह बेकार हो गया है।
कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पास बाजार और आवागमन का रास्ता होने के कारण यहां हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है।
ऐसे में अगर वाटर कूलर चालू हो जाए तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है। ग्राम पंचायत सचिव ज्योति सिंह ने बताया कि वाटर कूलर खराब होने की जानकारी है। जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी।