{"_id":"6a2ef5345bb3574b680634ba","slug":"woman-dies-after-childbirth-at-private-hospital-family-creates-a-ruckus-auraiya-news-c-211-1-ka11004-146598-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजन का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
मृतक साधना की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। रामगढ़-दिबियापुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
गुस्साए परिजन ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, घटना के बाद अस्पताल का डॉक्टर और अन्य स्टाफ मौके से भाग गए।
कन्नौज स्थित इंदरगढ़ थाना गांव उदयपुर निवासी 25 वर्षीय साधना पत्नी अभय प्रताप सिंह को प्रसव पीड़ा के चलते 12 जून को बिधूना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन के अनुसार, उसी रात करीब 11 बजे ऑपरेशन से उसने एक बच्ची को जन्म दिया। सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन रविवार शाम करीब पांच बजे अस्पताल कर्मियों की ओर से लगाए गए एक इंजेक्शन के बाद साधना की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
महिला के भाई अनुज कुमार का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से साधना की जान गई है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टर व स्टाफ भाग निकला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों व परिजन को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
देर शाम तक मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन को शांत करा दिया गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात की मौत
औरैया। अछल्दा कस्बे के मोहल्ला गणेश का अड्डा निवासी दीपक कुमार की 30 वर्षीय पत्नी रुचि देवी की प्रसव पीड़ा के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां प्रसव के बाद उपचार के दौरान पहले नवजात की मौत हो गई।
करीब आधे घंटे बाद प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ मां-बेटे की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)