{"_id":"6a303fbcb20d9f44210e4ac4","slug":"yoga-week-kicks-off-300-people-practice-auraiya-news-c-211-1-aur1024-146637-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: योग सप्ताह का शुभारंभ, 300 लोगों ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: योग सप्ताह का शुभारंभ, 300 लोगों ने किया अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो -37- योगाभ्यास करते लोग। स्रोत:आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। जिला मुख्यालय ककोर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
इस वर्ष की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम में करीब 300 प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम बृजेश कुमार ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की निरंतर प्रक्रिया है। कार्यक्रम का संचालन मास्टर योग ट्रेनर शशिराज सेठ ने किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को करीब 30 योग प्राणायाम व आसनों का अभ्यास कराया।
इस मौके पर एडीएम वित्त व राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवीन, आयुर्वेद नोडल डॉ. राजेश कटियार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अरुण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पांडेय, योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा, रितु चंदेरिया, मोहिनी पांडेय, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।