सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man beaten for entering into a love marriage.

Auraiya News: प्रेम विवाह करने पर युवक को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten for entering into a love marriage.
विज्ञापन
सहायल। थाना क्षेत्र के ग्राम नराही में प्रेम विवाह करने से नाराज आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीट दिया।

आरोपियों ने युवक की दो बाइकें ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दीं और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
गांव मानधमन निवावासी शिवम कुमार ने दी तहरीर में बताया कि 15 जून की शाम वह गांव नराही में बुद्ध कथा सुनने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद मोनू, गिरजाशंकर, धीरेंद्र राव राना और कुलदीप ने उसे कथा पंडाल के पीछे बुलाया। आरोपियों ने उसकी तीन महीने पहले हुई लव मैरिज को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीटा और बाइकें तोड़ दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम कुमार की तहरीर पर मोनू, गिरजाशंकर, धीरेंद्र राव राना और कुलदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed