{"_id":"6a2ef3a721b87f1c6108b2a4","slug":"youth-commits-suicide-female-doctor-and-her-father-accused-of-harassment-auraiya-news-c-211-1-ka11004-146599-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक ने की आत्महत्या, महिला डॉक्टर और उसके पिता पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक ने की आत्महत्या, महिला डॉक्टर और उसके पिता पर प्रताड़ना का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात जहर खा लिया था। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल ले गए।
वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े।
घटना से पहले युवक ने अपनी पैंट की जेब में एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर और उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता रामजी प्रजापति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सोनू एक साल से डॉक्टर की गाड़ी चलाता था।
आरोप है कि डॉक्टर और उसके पिता उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।