फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   21 ex-servicemen and three Veer Naris honored

Ayodhya News: 21 पूर्व सैनिक और तीन वीर नारियां सम्मानित

Mon, 17 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 17 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
21 ex-servicemen and three Veer Naris honored
कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी।
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय कला मंच व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अवध विवि के संत कबीर सभागार में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत काव्य प्रस्तुतियों के साथ देश सेवा करने वाले 21 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


अमृत स्वराज्य काव्य महोत्सव राष्ट्र अर्चना 3.0 कार्यक्रम का शुभारंभ महंत वैदेही वल्लभशरण, राष्ट्रीय कला मंच के क्षेत्रीय संयोजक सतीश त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय, वीर नारी प्रतिमा सिंह, ज्ञानमती देवी ने किया। महंत वैदेही वल्लभशरण ने कहा आजादी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का भी संदेश देती है। संघ के प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय ने कहा कि कविता समाज को जागृत करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में ओज कवि दुर्गेश पांडेय, कल्पना तिवारी, अर्पित मिश्रा ‘तेजस’, साक्षी शुक्ला, आशुतोष ओझा, अजय विभोर, निहारिका गुप्ता और आयुष यादव ने काव्य पाठ किया। राष्ट्रभक्ति, वीर शहीदों के बलिदान और स्वराज्य पर आधारित कविताओं ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में महंत राजू दास, महेश योगी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री शिवम सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील मिश्र, ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, विधायक मिल्कीपुर चंद्रभान पासवान समेत अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed