{"_id":"6a82039a63d5f115e2018c62","slug":"bjym-workers-reached-the-congress-office-carrying-torches-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-156486-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता
Mon, 17 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता रिकाबगंज चौराहे से मशाल जुलूस लेकर कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की गई।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे मातरम् देश के स्वतंत्रता संघर्ष की गाथा से जुड़ा है। राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् के प्रति कांग्रेस नेताओं का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, परमानंद मिश्र, राघवेंद्र पांडेय, सुनील मिश्र समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।