{"_id":"6a820579b545e8d45a055205","slug":"audience-swayed-to-bhajans-and-kajri-at-the-mani-mahotsav-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-156439-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मणि महोत्सव में भजन व कजरी पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मणि महोत्सव में भजन व कजरी पर झूमे श्रोता
Mon, 17 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रावण शुक्ल तृतीया पर मणि पर्वत पर लगने वाले पारंपरिक मेले के तहत रविवार को मणि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। भजन, राष्ट्रगीत और कजरी की प्रस्तुतियों ने देर शाम तक श्रद्धालुओं और श्रोताओं को भक्ति व संगीत के रंग में बांधे रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दीप जलाकर किया। शास्त्रीय गायक पं. सत्यप्रकाश मिश्र ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा... गीत की प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर किया।
गायक दीपक शुक्ल ने शंकर तेरी जटा से बहती है गंगधारा... सुनाकर शिव भक्ति का रंग घोला। बृजमोहन तिवारी की कजरी कैसे खेले जयबू सावन मां कजरिया को भी खूब सराहना मिली। चंद्रशेखर तिवारी ने राम भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पार्षद विनय जायसवाल, चंदन सिंह, अनिकेत यादव, हरिश्चंद्र अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजक भवानी प्रसाद त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।