{"_id":"697f75af702d4b077f068fe5","slug":"775-patients-received-treatment-at-the-chief-ministers-public-health-fair-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-142292-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 775 मरीजों ने कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 775 मरीजों ने कराया इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 01 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी केंद्रों पर 775 मरीजों ने इलाज कराया। वहीं, मौके पर इलाज न हो पाने के कारण 40 गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
जिले के 28 प्राथमिक व आठ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान 70 डॉक्टर और 214 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई। मेले में 55 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। हेल्प डेस्क पर 75 रोगियों की स्क्रीनिंग हुई। सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में आंख के 20, बुखार के 89, सांस के 79, पेट के 117, शुगर के 92, चर्म रोग के 88, टीबी के संदिग्ध 35, एनीमिया के 31, उच्च रक्तचाप के 38 मरीज आए। 113 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। कुपोषित मिले 30 बच्चों को रेफर किया गया।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी अमानीगंज पर डॉ. रणधीर सिंह ने 32, बवां पर डॉ. प्रवीन मौर्य ने 31, गद्दोपुर में डॉ. सुमन वर्मा ने 30, खड़भड़िया में डॉ. आलोक सिंह ने 31, शाहगंज में डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने 36, सराय धनेठी में डॉ. जीपी मौर्य ने 63 रोगियों का इलाज किया। अमानीगंज में तीन, बवां में एक व सराय धनेठी में एक महिलाओं को आयरन-सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी चौरे बाजार में डाॅ. मो. इरशाद, फार्मासिस्ट कनिक राम चौधरी, एएनएम सीमा आदि मौजूद रहे। यहां 45 मरीजों का पंजीकरण हुआ। अधिकांश मरीज जुकाम, बुखार और सांस की बीमारी से पीड़ित थे। पीएचसी कोछा में डॉ. अंजली गुप्ता, फार्मासिस्ट दुर्गेश पांडेय, प्रदीप गुप्ता आदि ने 28 मरीजों का इलाज किया।
रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी कंदैला में डॉ. दिनेश प्रकाश ने 35 रोगियों का इलाज किया। अधिकांश मरीज कोल्ड डायरिया, सर्दी, खांसी, बुखार व खून की कमी के रहे। इस दौरान फार्मासिस्ट ओपी सोनी, लैब टेक्नीशियन संजय वर्मा, रेशम आदि मौजूद रहे। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हैदरगंज में दोपहर लगभग दो बजे तक 22 मरीजों का इलाज हुआ था। डॉ. अवधेश तिवारी, एलटी नीरज चौधरी, फार्मासिस्ट एजाज अहमद ने रोगियों की जांच और इलाज किया।
Trending Videos