{"_id":"697f75250d7c41515e0f3ca1","slug":"exciting-matches-took-place-in-the-abcl-cricket-tournament-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-142309-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एबीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए रोमांचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एबीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 01 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गद्दोपुर में आयोजित एबीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबलों ने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। पूरे दिन चले मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
देसी वॉरियर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए राइजिंग स्टार्स को 27 रनों से पराजित किया। वहीं फियरलेस-नाइन की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए अयोध्या हंटर्स को 48 रनों से मात दी। एक अन्य मुकाबले में वीआईपी आरसीबी ने आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर द एलीट टीम को 51 रनों से हराया। दिन का सबसे रोमांचक मैच राजपूत क्लब और डोमिनेटर्स के बीच खेला गया, जिसमें राजपूत क्लब ने चार विकेट से जीत दर्ज कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विभु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा आदित्य सिंह, अरबी, तुषार और वैभव ने भी अपने प्रभावशाली खेल से प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अभय सिंह मौजूद रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में रणवीर सिंह, आदित्य सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद फुरकान, आकाश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Trending Videos