सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saint Ravidas showed the path of humanity and harmony

Ayodhya News: संत रविदास ने दिखाया मानवता और समरसता का मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 01 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Saint Ravidas showed the path of humanity and harmony
30- संत रविदास मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते प्रांत प्रचारक कौशल किशोर - संवा
विज्ञापन
अयोध्या। संत शिरोमणि रविदासजी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संत रविदास मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि संत रविदासजी ने समाज को जाति-भेद से ऊपर उठकर मानवता और समरसता का मार्ग दिखाया। आज उनके विचारों को अपनाकर ही एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। संघ का यह सम्मेलन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का माध्यम है।
Trending Videos

मुख्य वक्ता महंत डॉक्टर भरत दास ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन त्याग, भक्ति और सामाजिक समता का प्रतीक है। उन्होंने कर्म और भक्ति के माध्यम से समाज में फैली विषमता को दूर करने का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हिंदू समाज को एकजुट करें। कार्यक्रम के संयोजक संत रविदास मंदिर के महंत बनवारी पति ने कहा कि संघ का हिंदू सम्मेलन समाज को जोड़ने वाला और सकारात्मक चेतना का कार्यक्रम है। हम सभी को एकता की शक्ति पहचानना होगा। इससे पहले मंदिर में विराजमान संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक अभय सिंह, महानगर प्रचारक सुदीप, डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, अवधेश वर्मा, रविदास, पवन पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed