सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya receives a gift in the Union Budget, paving the way for all-round development

Ayodhya News: केंद्रीय बजट में अयोध्या को मिला तोहफा, सर्वांगीण विकास की खुली राह

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 01 Feb 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya receives a gift in the Union Budget, paving the way for all-round development
विज्ञापन
अयोध्या। केंद्रीय बजट में अयोध्या को बड़ा तोहफा मिला है। मंदिरों के शहर (टेंपल टाउन) में अयोध्या का भी नाम शामिल है। बजट में अयोध्या समेत 25 शहरों के विकास के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान पांच साल के लिए किया गया है। इस लिहाज से लगभग 200 करोड़ रुपये अयोध्या को मिल सकते हैं। इस राशि से शहर की आधारभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है।
Trending Videos

रामनगरी में आधारभूत सुविधाओं ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट की समस्या है। कई कॉलोनियां अनियोजित तरीके से विकसित हुई हैं जहां ले आउट पास न होने की वजह से ड्रेनेज, जलापूर्ति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। इसके साथ ही विस्तारित क्षेत्र में भी इन सुविधाओं की कमी है। नगर निगम सीमा में शामिल ग्रामीण इलाकों में स्ट्रीट लाइट का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। सोलर लाइट से प्रकाश की व्यवस्था की गई है। शहरी क्षेत्रों में बिजली के तार अंडरग्राउंड तो हो गए हैं, लेकिन कैंटोंमेंट इलाके में अभी तार भूमिगत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर बनने के बाद से यहां श्रद्धालुओं का प्रवाह बढ़ा है। विभिन्न पर्व-त्योहारों, दीपोत्सव, चौदह व चौरासी कोसी परिक्रमा के दौरान लाखों श्रद्धालु जुटते हैं। इनमें जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों तथा विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु भी होते हैं। ऐसे में इस योजना से नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी की आस जगी है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी बताते हैं कि यों तो आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की दिशा में काफी काम हुए हैं, लेकिन अब भी कई मोहल्लों में ड्रेनेज की समस्या बनी हुई है। खासकर विस्तारित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इसका अभाव है। पुनरुद्धार योजना के तहत मिले 45 करोड़ रुपये से आधारभूत सुविधाओं के विकास का काम चल रहा है। जल्द ही स्मार्ट सिटी योजना के तहत भी 20 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। इससे भी शहर के विकास में गति आएगी।

गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा से जगी आस
बजट में प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा से युवतियों व महिलाओं में आस जगी है। खासकर ग्रामीण इलाकों व दूसरे शहरों से नौकरी व पढ़ाई के लिए आने वाली युवतियों को गर्ल्स हॉस्टल के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने अधिक कीमत पर उन्हें कमरा किराये पर लेने की मजबूरी है। ऐसे में इन युवतियों व महिलाओं के लिए यह गर्ल्स हॉस्टल काफी लाभकारी होगा।


महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि बजट के प्रावधानों से निश्चित रूप से शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास व विस्तार में मदद मिलेगी। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही शहर की अच्छी छवि लोगों में बनेगी। केंद्र सरकार की ओर से योजना में अयोध्या को चयनित किए जाने का स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed